कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के प्रयासो से सड़क व पुल के पांच प्रोजेक्ट के लिए 21 करोड़ रूपए की मंजूरी

कुरुद। कुरुद विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की सक्रियता के परिणामस्वरूप करीब 21 करोड़ रुपये के 5 बड़े प्रोजेक्ट्स को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इनमें नारी बायपास मार्ग 2.15 किमी के लिए 7 करोड़ 96 लाख 98 हजार रूपए, दरबा-कोटगांव-ढेठा मार्ग 4.45 किमी के लिए 7 करोड़ 99 लाख 35 हजार रूपए, मेघा बस्ती से शमशान एवं गौठान सड़क के लिए 2 करोड़ 44 लाख 28 हजार, दहदहा नाला पर नवनिर्मित पुल के लिए 1 करोड़ 55 लाख 34 हजार तथा चंदना नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए 58 लाख 77 हजार की स्वीकृति मिली। इन प्रोजेक्ट से अब पसीने से सींची गई फसल मंडी तक बिना किसी बाधा के पहुँचेगी। किसान की मेहनत अब रास्तों की भेंट नहीं चढ़ेगी। अब बारिश का मौसम किसी छात्रा की पढ़ाई में रोड़ा नहीं बनेगा। सुरक्षित पुल और चौड़ी सड़कें बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर निडर होकर ले जाएँगी। इस सौगात के लिए क्षेत्र की जनता ने विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने दिल्ली से रायपुर तक अपनी आवाज बुलंद कर इन कार्यों को जमीन पर उतारा। यह केवल सड़कों और पुलों का निर्माण नहीं है, बल्कि ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक सुधार की गारंटी है। सुगम आवागमन से सुविधाएं बेहतर होंगी और कुरुद का हर गांव मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ेगा।
