Uncategorized

कुश्ती हमारी गौरवशाली परंपरा, इसे आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी – पंडित राजेश शर्मा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा प्रदेश स्तरीय महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, विजेताओं को किया पुरस्कृत

पंडित राजेश शर्मा हिंदुत्व और सनातन संस्कृति के साथ खेलों एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने में भी अग्रणी भूमिका, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित अनेक खेलों के आयोजन कराते रहे

धमतरी। जय बजरंग अखाड़ा धमतरी के तत्वावधान में गोकुलपुर स्थित सत्संग प्रांगण में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति स्थाई आमंत्रित सदस्य धर्मप्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जय बजरंग अखाड़ा के सदस्यों द्वारा पंडित राजेश शर्मा का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। पंडित राजेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली खेल परंपरा है, जो हमारी संस्कृति, शौर्य, अनुशासन और आत्मबल का प्रतीक है। कुश्ती केवल शारीरिक ताकत का खेल नहीं, बल्कि धैर्य, संयम, संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति की भी परीक्षा है। यह खेल युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाने के साथ जीवन में चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से प्रदेश स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। विशेष रूप से लक्ष्मण पहलवान को हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना उनके अथक परिश्रम और उपलब्धियों का सम्मान है। यह उपलब्धि केवल लक्ष्मण पहलवान के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त धमतरी जिले के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। इस अवसर पर जय बजरंग अखाड़ा के अध्यक्ष पहलवान विजय यादव ने पंडित राजेश शर्मा के सामाजिक एवं खेलों के प्रति योगदान की सराहना करते हुए कहा कि धर्म की नगरी धमतरी में जिस समर्पण और निष्ठा के साथ पंडित राजेश शर्मा ने हिंदुत्व, सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य किया है, उसी सेवाभाव और समर्पण के साथ वे समाजसेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय रहते हुए खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों एवं विभिन्न खेल विधाओं की अनेक बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन पंडित राजेश शर्मा स्वयं कराते रहे हैं। उनके द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं से धमतरी के खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढऩे का अवसर मिला है। वहीं कुश्ती जैसे पारंपरिक एवं गौरवशाली खेल को आगे बढ़ाने में भी पंडित राजेश शर्मा का हमेशा प्रोत्साहन और सहयोग मिलता रहा है। जय बजरंग अखाड़ा सहित कुश्ती से जुड़े खिलाडिय़ों एवं खेल संस्थाओं का उत्साहवर्धन कर वे इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू पहलवान ने अपने उद्बोधन में खाया कहां पंडित राजेश शर्मा योग और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पंडित राजेश शर्मा द्वारा प्रतिवर्ष वृहद स्तर पर योग दिवस के आयोजन किए जाते रहे हैं, जिनमें हजारों की संख्या में नागरिक, युवा एवं गणमान्यजन शामिल होकर सामूहिक योगाभ्यास करते हैं। खेलों के आयोजन से लेकर योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने तक उनका योगदान सराहनीय है। वे विभिन्न खेल संस्थाओं एवं संगठनों को आगे बढ़ाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करते रहे हैं। धर्म, संस्कृति, समाजसेवा और खेलों के प्रति उनका यह समर्पण धमतरी के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। पंडित राजेश शर्मा ने जय बजरंग अखाड़ा के आयोजकों एवं युवा साथियों की सराहना करते हुए कहा कि पारंपरिक खेलों को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को उनसे जोडऩा समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं सभी युवा साथियों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धमतरी में कुश्ती की इस गौरवशाली परंपरा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपने दमखम, तकनीक और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन ने खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह का माहौल बनाया। कार्यकम में क्रीडा भारतीय अध्यक्ष लक्ष्मण साहू पूर्व खेल प्रशिक्षक ए आर थीटे भगवान यादव विकास शर्मा बबलू यादव पार्षद हिमानी साहू गोकुलपुर वार्ड पार्षद गजेंद्र कंवर पार्षद ईश्वर सोनकर पार्षद रामपुर पार्षद प्रकाश सिन्हा मेघराज यदु नुमेश यादव मनोज साहू पुरुषोत्तम यदु टिक्की निर्मलकर सहित अनेक जिलों से आए कुश्ती के प्रशिक्षक एवं पहलवान एवं कुश्ती में रुचि रखने वाले शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!