Uncategorized

अभियान चलाकर यातायात पुलिस कर रही हाइवे को मवेशी मुक्त

धमतरी । एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देशन मे डीएसपी मणीशंकर चन्द्रा के नेतत्व में यातायात स्टाफ व हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा आवारा व घुमंतु मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व सुगम निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाने के साथ मवेशी मुक्त मार्ग बनाने कार्य निरंतर किया जा रहा है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रोन्स के माध्यम से बैठक लेकर निर्देश दिये गये निर्देशों जिसके परिपालन में विगत एक सप्ताह से यातायात पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग 1, 2, 3 के द्वारा नगर निगम के काऊ कैप्चर टीक के साथ लगातार मार्गो में भ्रमण पेट्रोलिंग कर मार्गो में बैठे रहने वाले नवेशियों का हटाया जा रहा है। शहर के सोरिद चौक, अंबेडकर चौक, बाबे गैरेज, मित्तल हॉस्पिटल के पास, अर्जुनी मोड, भोयना, मरौद पुल, सांधा चौक, भाठागांव, सेमरा मोड़, भखारा मार्ग से 75 से अधिक मवेशियों मार्ग से हटाया गया व 73 से अधिक मवेशियों को पकड़ कर ग्राम खपरी के कांजी हाऊस में रखा गया है साथ ही 25 से अधिक मवेशियों के गले व सिंग में रेडियम टेप लगाया गया है। यातायात पुलिस मवेशियों व डेयरी मालिको से अपील की है कि अपने पालतु मवेशियों को खुला ना छोड़े, मवेशियों को खुला छोडऩे पर मवेशिया मार्ग में आकर बैठती व घुमती है जिसे आमजनों को काफी परेशानी होने के साथ दुर्घटना होने की भी सम्भावना बनी रहती है साथ ही किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंचाते है। अच्छे नागरिक होने का परिचय देकर शहर मार्ग को मवेशी मुक्त करने में सहयोग करें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!