Uncategorized

बच्चों के पोषण और उज्ज्वल भविष्य पर कलेक्टर का जोर

नगरी प्रवास में कलेक्टर ने परखी आंगनबाड़ी और लाइका घर की व्यवस्थाएं


बच्चों की मुस्कान के बीच कलेक्टर ने जाना शिक्षा और पोषण का हाल

धमतरी – कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नगरी प्रवास के दौरान ग्राम फारसिया के कमापारा स्थित जनमन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण व्यवस्था एवं केंद्र की साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने आंगनबाड़ी पहुंचे बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें चॉकलेट वितरित किए तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने तनिष्का, कुमकुम और सम्राट से फलों के नाम, रंगों की पहचान एवं गिनती पूछी, जिस पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब देकर अपनी प्रतिभा और सीखने की क्षमता का परिचय दिया। बच्चों की सक्रियता और आत्मविश्वास देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा कार्यकर्ताओं की सराहना की।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के प्रारंभिक बौद्धिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। बच्चों को बेहतर वातावरण, पोषाहार और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।इसके पश्चात कलेक्टर श्री मिश्रा ने कशपुर में संचालित लाइका घर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बच्चों को दिए जाने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं शारीरिक विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम नगरी सुश्री प्रीति दुर्गम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विमल साहू, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री राठौर, उप संचालक पंचायत नकुल वर्मा सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!