मोदी सरकार में महंगाई अनियंत्रित हो रही मंहगाई, आम जनता का जीना हुआ मुश्किल – कविता योगेश बाबर

धमतरी। जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार मोदी के नेतृत्व में देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक अव्यवस्था के दौर से गुजऱ रहा है मोदी सरकार की विदेश नीति व अर्थनीति बिना स्टीयरिंग के वाहन की तरह चल रही है जिस पर सरकार का कोई भी नियंत्रण नहीं है रुपये का अवमूल्यन तेज़ी से हो रहा है व डॉलर का भाव दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप देश के अंदर महँगाई अपनी चरम सीमा की ओर बढ रही है समय रहते यदि सरकार द्वारा इस पर कोई ठोस नीति नहीं बनायी गई तो हमारे देश की अर्थव्यवस्था चरमराकर ढह जाएगी जिससे निम्न व मध्यम स्तर के जीवन यापन करने वाले नागरिकों के ऊपर बहूत ही दुष्प्रभाव पडऩे जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में उपभोक्ताओं के आम ज़रूरत की वस्तुओं का दाम बहुत तेज़ी से बढ़ा है जिसका दुष्प्रभाव निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के ऊपर तेज़ी से फैल रहा है आम जनता के दैनिक उपयोग की वस्तुएँ जैसे डीज़ल पेट्रोल खाद्य तेल और दूध फल सब्ज़ी के दाम बहुत तेज़ी से आसमान छू रहे हैं ये सब चीज़ें आम इंसान की पहुँच से दूर होती जा रही है केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार अपना ध्यान सिफऱ् चुनाव जीतने तक ही सीमित रखकर देश हित के बारे में कोई ठोस नीति व व्यापक दृष्टिकोण नहीं रख पा रही है आने वाला समय बहुत ही विस्फोटक स्वरूप धारण करने वाला है ऐसा दिखाई पड़ता है युवाओं के पास रोजग़ार की कमी पेपर लीक होने की घटना महँगाई की मार इन सब वस्तुओ पर पड़ रहा है वर्तमान समय मे सबसे ज़्यादा पीडि़त भारत का किसान हो रहा है उनको उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है डीज़ल पेट्रोल की उपलब्धता व दाम अनिश्चित हो चुकी है खाद व कीटनाशक की कमी व कालाबाज़ारी से किसान बहुत परेशान है मजदूर वर्ग भी इनकी ग़लत नीतियों की चपेट मे आ चुका है क्योंकि कांग्रेस की देन मनरेगा जैसी योजना जो की गाँव के लोगों को रोजग़ार देने का काम करती थी आज उस योजना का नाम बदल कर स्वरूप बदल दिया गया है जो अभी तक लागू नहीं हुई है जिससे मज़दूर वर्ग अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है सभी शासकीय संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है देश की आधी से अधिक संपत्ति चंद लोगों के हाथ में सौंपी जा रही है।