Uncategorized

16 से 20 मई तक गुजरा में होगा 5 दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन

धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ छग मार्गदर्शन में 16 से 20 मई तक जिला स्तरीय 5 दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन गायत्री परिवार धमतरी एवं गुजरा ईकाई की ओर से शास हाई स्कूल गुजरा में किया जा रहा है। जिसमें कैरियर गाइडेंस , व्यक्तित्व निर्माण , सूत्र सफलता के सूत्र स्वस्थ जीवन के सूत्र बुद्धि बढ़ाने के वैज्ञानिक उपाय , तनाव प्रबंधन , पर्यावरण संरक्षण , व्यसन मुक्ति कुरुति उन्मूलन , कर्म फल के सिद्धांत जैसे विषयों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया जायेगा। इस शिविर में 16 से 30 वर्ष के युवा भाई-बहन भाग ले सकते हैं। शिविर के लिए स्थान सीमित है इसलिए शीघ्र पंजीयन के लिए कौशल प्रसाद साहू 8435453114, राजकुमार साहू 9993851301, डामन लाल साहू 9098759710 से सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!