Uncategorized

जिला पुलिस को मिले 6 दुपहिया वाहन, दो यातायात व 4 वाहन दिये गये नगरी डीआरजी को

शहर के भीतरी क्षेत्रो व जंगली इलाको में हो पाएगी आसानी से बाइक पेट्रोलिंग

धमतरी। भीतरी क्षेत्रो में पुलिस पेट्रोलिंग को और पुख्ता बनाने हेतु जिला पुलिस को 6 दुपहिया वाहन (पल्सर) मिले है। जिसमें से 4 वाहन नगरी डीआरजी एवं दो वाहन ट्रेफिक शाखा को दिया गया है। बता दे कि इस बार नये कलेवर और टेक्नालॉजी वाले 6 पल्सर धमतरी जिला पुलिस को मिली है। यातायात विभाग के दो प्रधान आरक्षकों को गाडिय़ा सौंप दी गई है। ज्ञात हो कि शहर के मुख्य मार्गो में तो ट्रैफिक पुलिस की चार पहिया वाहने पेट्रोलिंग करती है। लेकिन भीतरी मार्गो में चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाती ऐसे में इस क्षेत्रो में यातायात व्यवस्था में सुधार में दिक्कत आती है अब बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से यातायात पुलिस पहुंचेगी। और व्यवस्था बेहतर बनाएगी। इसी प्रकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए 4 दुपहिया वाहने दी गई है। जिससे जंगली इलाको में भी बाइक पेट्रोलिंग पुलिस द्वारा आसानी से की जाएगी।
”जिला पुलिस को 6 दुपहिया वाहन मिले है। जिनमें से दो यातायात शाखा व 4 नक्सल प्रभावित क्षेत्रो के लिए सौंपा गया है। जिससे शहर के भीतरी व जंगल क्षेत्रो में बाइक पेट्रोलिंग आसानी से हो पाएगी। ÓÓ
आंजनेय वाष्र्णेय
एसपी धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!