Uncategorized

धूमधाम से मनाया गया श्रीराम हिन्दू संगठन का 12वां स्थापना दिवस,शहर और आज पास के गाँवों में हुए विविध आयोजन

श्री राम हिन्दू संगठन के 12वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 10 जनवरी शनिवार को किले के श्री राम मंदिर में प्रभु श्रीराम जी कि भव्य महाआरती कर भंडारा प्रसादी वितरण किया गया साथ ही शासकीय अस्पताल में मरीज़ों की शीघ्र स्वस्थ कि कामना के साथ मरीज़ों को फल वितरण किया गया साथ ही सभी युवाओं को हिन्दू संस्कृति की रक्षा,देश धर्म की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई.श्री राम हिन्दू संगठन का गठन आज से 12 वर्ष पूर्व रामायणी दाऊद ख़ान जी के नेतृत्व में हिन्दू संस्कृति कि रक्षा और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए हज़ारों युवाओं को जोड़ कर इस संगठन कि नींव रखी गई थी जो आज भी अपने उद्देश्यों को लेकर कर शहरों और गाँवों में अपने कार्यों को कर रहे हैं आज के कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित हो कर एक दुसरे को शुभकामनाएँ-बधाई दे रहे थे कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण साहू,प्रतीक सोनी,चैज्ञा फुटान ,राजा देवांगन,अभिषेक साहू,ऋषभ रजक,अर्पित राजपूत,हार्दिक साहू,नोहर मिनपाल,आशुतोष खरे ,भाऊ साहू,महेश्वर पटेल,डाकेश्वर साहू,आयुष हिरवानी,राहुल शर्मा,भावेश डिवर,संजू साहू ,रतनम सोनी ,राजा ,साथ ही हिन्दू संगठन के बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!