Uncategorized

गंगरेल बाँध के डूबान प्रभावित परिवारों द्वारा पैदल मार्च कर रायपुर पहुंच किया जायेगा विस का घेराव

शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं घेराव हेतु मांगी गई अनुमति

 

गंगरेल बाँध डूबान प्रभावित परिवारों द्वारा अपनी दीर्घकालीन लंबित न्यायोचित मांगों एवं माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेशों के पालन की मांग को लेकर दिनांक 23 फरवरी से गांधी मैदान, धमतरी में शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना जारी है।प्रभावित परिवारों की मांगों पर अपेक्षित ठोस कार्यवाही न होने के कारण, आगामी विधानसभा सत्र के दौरान शासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु धमतरी से नवा रायपुर स्थित विधानसभा परिसर तक शांतिपूर्ण, अहिंसात्मक एवं लोकतांत्रिक पैदल मार्च तथा विधानसभा घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। डूबान संघर्ष समिति ने प्रशासन से अनुमति की मांग की है और स्पष्ट किया है कि मांगों के समाधान तक गांधी मैदान, धमतरी में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा उक्त जानकारी हरिशंकर मरकाम कार्यकारी अध्यक्ष, डूबान संघर्ष समिति जिला धमतरी ने दी है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!