Uncategorized

मौसम में बदलाव से धान के सुरक्षा हेतु अलर्ट हुआ मार्कफेड, सभी 1500 स्टेक में किया जा रहा कैप कव्हर

सोसायटियो से अब तक 72 प्रतिशत धान का उठाव, शेष धान की सुरक्षा को दी जा रही प्राथमिकता

व्यवस्थित धान खरीदी के बाद अब धान की सुरक्षा है बड़ी चुनौती

धमतरी। धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्थित ढंग से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। जिसके पश्चात धान की कस्टम मीलिंग हेतु उठाव में भी लगातार जारी रहा अब शेष धान की सुरक्षा बदलते मौसम में बड़ी चुनौती है। जिस पर खरा उतरने डीएमओ सुनील सिंह राजपूत के नेतृत्व में सम्पूर्ण मार्कफेड जुटा हुआ है।
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में भी नजर आ रहा है। विगत दो-तीन दिनो से धमतरी सहित प्रदेश के कई जिलो में आसमान में बादल छाए रहे। कल धमतरी जिले में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। जिससे सोसायटियों व संग्रहण केन्द्रो में पड़े धान के स्टॉक की सुरक्षा की चिंता सताने लगी, लेकिन मौसम मे हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर डीएमओ सुनील सिंह राजपूत द्वारा संग्रहण केन्द्रो में लगे धान स्टेक की सुरक्षा सुनिश्चित कराई गई।
बता दे कि अब तक जिले के सोसायटियों में रखे धान का लगभग 72 प्रतिशत उठाव हो चुका है। वर्तमान में संग्रहण केन्द्र मेंं लगभग 1500 स्टेक लग चुका है जहां 15 लाख क्विंटल धान है। इस स्टेक को वर्षा से बचाने हेतु कैप कव्हर से ढका गया है। बता दे कि कई सोसायटियों से धान का उठाव धीमा हुआ है जहा ंअब भी 70-80 प्रतिशत धान शेष है। इस सोसायटियों से उठाव किया जा रहा है। जिले के भाटागांव, जवंरगांव, भोयना, चिटौद संग्रहण केन्द्रो में धान लगातार पहुंच रहा है। जहां धान को ढका भी जा रहा है। जिससे वर्षा के बाद भी धान को नुकसान नहीं होगा।

”मौसम में बदलाव को देखते हुए सभी संग्रहण केन्द्रो में धान के बने लगभग 1500 स्टेक को सुरक्षित रखने कैप कव्हर से ढका गया है। हल्की वर्षा से भी धान सुरक्षित रहेगा। ÓÓ
सुनील सिंह राजपूत
डीएमओ, जिला धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!