Uncategorized

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर भखारा में कार्यक्रम आयोजित, नंप अध्यक्ष ज्योति हरख जैन मौजूद

`भखारा`। तहसील आदिवासी समाज भखारा द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के जयघोष लगाते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, समाज प्रमुख रामकृष्ण नेताम, उपाध्यक्ष विष्णु साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनकी जीवन यात्रा, संघर्ष और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा के लिए अमूल्य त्याग किया, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।अंत में समाज के वरिष्ठ जनों के नेतृत्व में सभी ने एकजुट होकर बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने का संदेश दिया। कार्यक्रम गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
ज्योति हरख जैन ( नगर पंचायत अध्यक्ष), हरख जैन विधायक प्रतिनिधि,विष्णु साहू उपाध्यक्ष हितेन्द्र साहू पार्षद, अविनाश गौर पार्षद, चक्र सुदर्शन चंदेल,रामगोपाल देवांगन, ठाकुर राम,सोरी जी,रामप्रसाद मोतीलाल खुर्व,ईश्वर कँवर,धर्मेन्द्र ध्रुव,,सुखी राम ठाकुर, गणेश साहू,सुजान सिंह,सेवकराम ध्रुव,
रामसेवक कँवर,होला राम ध्रुव,सुग्रीव नेताम,संतोष नगारची,रामकृष्णा नेताम,रामनारायण नगारची,कुलेश्वर ध्रुव, सुमन ध्रुव, मेनका नेताम, गूंजा नेताम,दिलीप, दुष्यंत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!