Uncategorized

नौकायन प्रतियोगिता ने बढ़ाई गंगरेल जलाशय की सुंदरता – रंजना साहू

पहली बार आयोजित हुई भव्य नौकायन प्रतियोगिता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू हुई शामिल


धमतरी। जिले के प्रसिद्ध जलाशय पं. रविशंकर शुक्ल गंगरेल जलाशय में जिला प्रशासन द्वारा पहली बार आयोजित भव्य नौकायन प्रतियोगिता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू बतौर अतिथि शामिल हुईं। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन एवं अन्य अतिथियों के साथ पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किये, उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं। अपने संबोधन में श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि धमतरी के इतिहास में यह पहला अवसर है जब गंगरेल जलाशय में इतने भव्य स्तर पर नौकायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, यह पहल निश्चित रूप से युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करेगी और हमारे क्षेत्र को नई पहचान दिलाएगी। गंगरेल जलाशय प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत उदाहरण है, जिसे पर्यटन के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रंजना साहू ने महानदी में दीपदान कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं कुशलता की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!