जेनेसिस कॉलेज में कैरियर काउंसिलिंग और सोशल इंफ्लुएंट्री मीट 1 जून को

धमतरी। जेनेसिस कॉलेज धमतरी में आगामी 1 जून 2025 को 12वीं पास छात्रों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर संबंधी सही मार्गदर्शन प्रदान करना तथा सोशल मिडिया के प्रभावशाली व्यक्तियों से संवाद का अवसर उपलब्ध कराना है। इस कैरियर परामर्श और सामाजिक प्रभाव बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, कैरियर काउंसलर्स, और लोकप्रिय सोशल मिडिया इंफ्लुएंसर्स छात्रों से सीधा संवाद करेगें। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की संभावनाओ, विभिन्न करियर विकल्पों, और डिजिटल युग में सोशल मिडिया की भूमिका के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान कांउसलिंग सेशन, इंटरैक्टिव पैनल डिस्कशन, और लाइव प्रश्नोत्तरीसत्रों का भी आयोजन किया जाएगा। जेनेसिस कॉलेज के प्राचार्य शिरोमणि सोनी ने बताया, हमारा प्रयास है कि हम अपने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन के लिए भी तैयार करें। इस तरह के आयोजनों से छात्रों को न केवल मार्गदर्शन मिलता है बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी मिलती है। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक छात्राएं अभिभावक 99261996 (प्रो. गौरव लोहाना) पर सम्पर्क कर नि:शुल्क पंजीयन कर सकते है।
