Uncategorized

धमतरी पुलिस का नशे के कारोबार पर करारा प्रहार: 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हेरोइन (चिट्टा) सहित मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त, कुल 36 हजार रुपये का मशरूका कुरुद पुलिस के कब्जे में

कुरूद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छाती स्थित एचएच-30 हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बिक्री के उद्देश्य से लेकर आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कुरूद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।पुलिस टीम द्वारा मौके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000रूपये है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन (कीमत 10,000 रूपये) एवं 01 मोटरसाइकिल (कीमत 20,000 रूपये) भी जप्त की गई। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 36,000 रूपये है।
पूछताछ एवं प्रारंभिक विवेचना के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 205/2026, धारा 21(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।गिरफ्तार आरोपियो मे वाहिद खान, पिता इस्माईल खान, 27 वर्ष, निवासी संजय नगर, कुरूद, जिला धमतर,केशवराम ध्रुव, पिता नम्मू ध्रुव, 26 वर्ष, निवासी संजय नगर, कुरूद, जिला धमतरी शामिल हैँ.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!