Uncategorized

नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर धमतरी पुलिस का शिकंजा: 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फरार सप्लायर नरेन्द्र निर्मलकर गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Nitrosun-10 नशीली टैबलेट सप्लाई मामले में धमतरी पुलिस को सफलता: मुख्य सप्लायर के कब्जे से नगदी एवं मोबाइल सहित 10,400 रूपये की संपत्ति जब्त

जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं नशे के सौदागरों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी,श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट Nitrosun-10 की सप्लाई करने वाले फरार मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पूर्व में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 22(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी विशेष शर्मा 22 वर्ष), निवासी मराठापारा, धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।पूछताछ के दौरान आरोपी विशेष शर्मा ने अपने मेमोरेंडम कथन में खुलासा किया था कि उसने प्रतिबंधित नशीली दवाई NRx Nitrazepam Tablets IP Nitrosun-10 के कुल 14 पत्ते (140 टैबलेट) आरोपी नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल निर्मलकर से 14,000 रूपये में खरीदे थे।प्रकरण में मुख्य सप्लायर नरेन्द्र निर्मलकर घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी सिहावा चौक की ओर जा रहा है।सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने 26.10.2026 को विशेष शर्मा को 140 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट 14,000रूपये में बेचना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री की शेष नगदी रकम 400 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त पुराना इस्तेमाली रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत 10,000 रूपये है, कुल जुमला 10,400 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय सीजेएम न्यायालय धमतरी के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

▪️

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!