Uncategorized
भानपुरी में मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से की मुलाकात

धमतरी. ग्राम भानपुरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर आज ग्रामवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कार्यालय पहुंचा और महापौर रामू रोहरा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसमें 30 एकड़ भूमि मेडिकल कॉलेज हेतु आरक्षित किए जाने की जानकारी दी गई.प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि शासन स्तर पर इस विषय को आगे बढ़ाया जाए। इस पर महापौर श्री रोहरा ने प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा,आप लोगों का यह कदम सराहनीय है। मैं इस प्रस्ताव को शासन को प्रेषित करूंगा। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए टेक्निकल टीम द्वारा उपयुक्त स्थान का चयन किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा, धमतरी जिले के विकास में आप सभी की सकारात्मक भागीदारी प्रशंसनीय है, मैं आपकी इच्छाशक्ति को नमन करता हूँ।
