Uncategorized

कल श्री पार्श्वनाथ जिनालय से सिहावा चौक तक निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा एवं झांकी

भगवान महावीर स्वामी के पांच दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव क़े अंतिम दिन होंगे विविध धार्मिक व सेवाभावी आयोजन

धमतरी- श्री तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक 2625 वां वर्ष को हुक्म संघ के नवम पट्टधर युग निर्माता आचार्य प्रवर श्री 1008 श्री रामलालजी म. सा. की आज्ञानुवर्तीनी शासनदीपिका श्री प्रियंका श्री जी म.सा आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में मनाई जा रही है । जिसके तहत विविध धार्मिक व सेवाभावी आयोजन हो रहे हैँ. पांच दिवसीय महोत्सव क़े कल अंतिम दिन 31 मार्च मंगलवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से नया स्थानक भवन तक निकाली जाएगी। प्रात: 7 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर अठवानी गली में मूलनायक 1008 भ. महावीर स्वामी का 108 रजत कलश से महामस्ताभिषेक होगा। प्रात: 7 बजे से महावीर घट कल्याणक पूजा, प्रात: 9.30 बजे पालकी यात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर से श्री पार्श्वनाथ जिनालय, श्री पार्श्वनाथ जिनालय से श्री दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली जाएगी। प्रात: 10 बजे भव्य शोभायात्रा एवं झांकी श्री पार्श्वनाथ जिनालय से सिहावा चौक तक निकाली जाएगी। दोपहर 12.30 बजे श्री धनकेशरी मंगलभवन आमापारा में स्वामीवात्सल्य होगा। दोपहर 1 बजे बालक चौक में महावीर प्रसादी का वितरण होगा। दोपहर 2.30 बजे जमनालाल दुग्गड़ स्थानक भवन सदर बाजार में महावीर प्रश्नोत्तरी होगा। दोपहर 3.30 श्री दिगंबर जैन मंदिर अठवानी गली में नवकार जाप होगा। दोपहर 4 बजे जिला अस्पताल व वृद्धा आश्रम रूद्री में फल वितरण होगा। संध्या 7.30 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर अठवानी गली में 108 दीपक महाआरती होगा। घर घर दीप जलाकर महावीर जन्म कल्याणक मनाएंगा जाएगा। रात्रि 8 बजे घडी चौक धमतरी में जैन धर्म की गौरव गाथा व झांकी प्रदर्शन होगा। फिर संगीतमय प्रभु भक्ति का आयोजन होगा। प्रभातफेरी का 7 बंफर ड्रा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं बहुमान होगा। एवं जीवदया प्रेमी श्रावको का सम्मान होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!