Uncategorized

एनएसयूआई छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जिले के समस्त महाविद्यालयों में एक साथ व्यापक रूप से सौंपा ज्ञापन

 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर जिले के समस्त महाविद्यालयों में एक साथ व्यापक रूप से ज्ञापन सौंपा गया.
एनएसयूआई ने राज्यपाल के नाम प्राचार्यों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा कि प्रदेश में विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। छात्र संघ चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों को नेतृत्व, सहभागिता एवं अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे छात्र समुदाय में निराशा का माहौल है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि शीघ्र छात्र संघ चुनाव की बहाली नहीं की जाती है, तो एनएसयूआई चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग के साथ प्राचार्य से हर क्लास मे कूलर लगाने की मांग की और जल्द से जल्द न लगने पर 10 अप्रेल को घेराव की चेतवानी दी.इस दौरान जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और छात्रों के अधिकारों की आवाज बुलंद की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!