Uncategorized
अनियंत्रित बाइक फिसली, सवार को आई गम्भीर चोंट

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया .मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति हीरा सिंह चाणक्य ग्राम टवेरा बालोद निवासी गंगरेल से वापस आ रहा था की शीतला मंदिर मोड़ के पास बाइक सवार अपनी गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया और अचानक ब्रेक लगा दिया जिसके चलते स्लिप होकर जमीन पर जा गिरा जिससे व्यक्ति के सिर और चेहरे पर काफी चोट आई तुरंत पुलिस प्रशासन के द्वारा सूचना मिलने पर रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया.

