Uncategorized

संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स ने दी सहभागिता

आज रायपुर के जोरा स्थित कृषक नगर प्रतिष्ठा बैंक्वेट में आयोजित “संगठन सृजन अभियान” के संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में समस्त ऊर्जावान ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स ने सहभागिता की।
इस महत्वपूर्ण शिविर में हमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज , वरिष्ठ नेताओं एवं हमारे जिले के सम्मानित विधायकगण व पूर्व विधायकगण का अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
शीर्ष नेतृत्व का यह मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने और संगठन को जमीनी स्तर पर अभेद्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।एकजुटता, सेवा और समर्पण के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!