Uncategorized

पुलिस रिमांड में ठगी के आरोपी की मौत, परिजनों,कांग्रेसियो ने दिया घंटो धरना,अर्जुनी थाना प्रभारी निलंबित

अर्जुनी थाना में राजनांदगांव के दुर्गेश कठोलिया पर धान खरीदी के मामले में अपराध दर्ज हुआ था। दुर्गेश ने पौने आठ करोड़ की ठगी की थी। इस मामले में रिमांड मिलने के बाद अचानक दुर्गेश की पुलिस रिमांड में मौत हो गई।जिला अस्पताल में डाक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पत्नी दुर्गा,पिता लक्ष्मण, मां सुशीला और बहन योगिता सहित अन्य परिचित के लोग धमतरी पहुंचे, उसके बाद हंगामा शुरू हुआ। जिला अस्पताल के मुख्य गेट में लगभग 4 घंटे तक प्रदर्शन कर संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग करते रहे। इस बीच कांग्रेस का भी समर्थन मिल गया। विधायक ओंकार साहू, जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, राजा देवांगन, योगेश शर्मा तारिक राजा सहित अन्य कांग्रेसी पहुंचे। बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार अर्जुनी थाना प्रभारी सन्नी दुबे को निलंबित किया गया। मृतक दुर्गेश राजनांदगांव में सोनकर समाज से जुड़ा हुआ है। इसे देखते हुए धमतरी का सोनकर समाज उनके परिवार से मिलने पहुंचा। जिसमें अध्यक्ष संतोष सोनकर, राजू सोनकर, गगन सोनकर, धनीराम सोनकर, अखिलेश सोनकर, दीपक सोनकर आदि मौजूद थे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव पंचनामा किया गया.रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि दुर्भाग्य जनक घटना है इसमें जो भी दोषी होंगे उन पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।जिला अस्पताल में सोनकर समाजजन और परिजनों की उपस्थिति को देखते हुए एएसपी मणि शंकर चंद्रा, एसडीएम पवन प्रेमी, डीएसपी भावेश साव,मोनिका मरावी, तहसीलदार सूरज बंछोर,कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई,निरीक्षक चंद्रकांत साहू सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!