Uncategorized

वनरक्षक बनने अभ्यर्थी बहा रहे पसीना, युवतियां भी लगा रही जोर

जिले के 72 पदो के लिए प्रदेश भर के हजारो अभ्यर्थी दे रहे फिजिकल टेस्ट

धमतरी। जिले में वनरक्षक के 72 पदो के लिए प्रदेश भर के हजारो अभ्यर्थी रोजाना आमातालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम ग्राउंड में फिजिकल टेस्ट दे रहे है। एसडीओ मनोज विश्वकर्मा के अनुसार उदंति सीतानदी टाईगर रिजर्व के 23 एवं धमतरी वनमंडल के 49 सहित कुल 72 वनरक्षको की भर्ती होनी है। इसके लिए करीब 31 हजार आवेदन आये थे। इसमें से करीब 28 हजार पात्र पाये गये है। इसमें हजारो की संख्या में युवतियां भी शामिल है।

भर्ती प्रक्रिया नियम के तहत चरणबद्ध हो रही है। पांच शिफ्ट में प्रतिभागी फिजिकल टेस्ट दे रहे है। रोजाना पांच शिफ्टो के तहत प्रत्येक शिफ्ट में 500 सहित करीब 2500 अभ्यार्थी शारिरिक दक्षता टेस्ट दे रहे है। चार इवेंट में सौ अंक रखे गये है। साथ ही प्रारंभिक दस्तावेज जांच के लिए पांच काउंटर बनाये गये है। इसके बाद इंडोरल हॉल में सीना एवं नाप लेने के उपरांत पीछे मैदान में भेजा जाता है। जहां दौड़, लंबीकूद, गोलाफेक आदि इवेंट में सफलता अर्जित करने वाले अभ्यार्थी आगे के लिए क्वालिफाई होगें। फिजिकल पास होने के बाद ही वे व्यापमं द्वारा ली जाने वाली परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!