Uncategorized

दीपावली पर्व सनातन और भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है-इंदर चोपड़ा

पूर्व विधायक ने जिलेवासियों को दी पांच दिवसीय महापर्व की दी बधाई व शुभकामनायें

पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, नरकचौदस,लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा व भाई दूज पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला यह पांच दिन का महापर्व हमारे सभ्यता और संस्कृति की गौरव गाथा है.दीपावली पर्व हमारे भारतीय संस्कृति का गौरव है यह पर्व अच्छाई रूपी रोशनी फैलाने वाली और बुराई रूपी अंधकार को दूर करने वाला पर्व है. श्री चोपडा नें कहा कि समुद्र मन्थन के समय आयुर्वेद के प्रणेता और देवताओं के वैद्य भगवान धन्वन्तरि और माँ लक्ष्मी का जन्म हुआ था, यही कारण है कि धनतेरस को भगवान धन्वन्तरी और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है उन्होंने गोवर्धन पूजा को छत्तीसगढ़ का लोक पर्व बताते हुए प्रदेश के कृषक बंधुओ को बधाई दी. श्री चोपड़ा ने माँ लक्ष्मी से धमतरी वासियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।उन्होंने इस अवसर पर शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। और कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का त्योहार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को मिल-जुलकर मनाएं और समाज में प्रेम एवं भाईचारे का संदेश फैलाएं। दीपावली पर्व सभी क़े जीवन मे उजाला लाये सभी तरक्की की ओर अग्रसर हो. दीपावली असत्य पर सत्य की बुराई पर अच्छाई की अधर्म पर धर्म क़े विजय का प्रतीक है. लंका विजय और 14 वर्षो क़े वनवास क़े बाद अयोध्या लौटने क़े उपलक्ष्य पर मनाया जाने वाला यह पर्व सनातन और भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!