धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर निगम सभापति ने दी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं
धन-धान्य, सुख-समृद्धि और खुशियों से रोशन हो सभी का जीवन - कौशिल्या देवांगन

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि धनतेरस और दीपावली का पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करता है। दीपावली का प्रकाश हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर-परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्यता बनी रहे। सभी के जीवन में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का उजियारा फैले तथा हमारा प्रदेश निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर आगे बढ़े। सभापति ने सभी प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाने की अपील की।
