Uncategorized

धमतरी के मिशन मैदान में सजा पटाखों का बाजार, शुरु हुई पटाखों की खरीददारी


धमतरी। दीपावली पर्व को लेकर शहर के मिशन मैदान में पटाखों का बाजार सज गया है। बाजार में एक से बढ़कर एक आकर्षक और रंग-बिरंगे पटाखे पहुंचे हैं, जिनकी खरीदी के लिए लोग पहुंचने लगे है। मैदान में कतारबद्ध तरीके से दुकानें लगाई गई हैं। दुकानों में फुलझड़ी, चकरी, अनार, रॉकेट, सूतली बम, चटपटी, पेंसिल, छुरछुरी सहित बच्चों के लिए छोटे और सुरक्षित पटाखों की भरमार है। दुकानदारों ने इस बार नए डिजाइन वाले फैंसी पटाखे भी रखे हैं, जो लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। बच्चे अपने माता-पिता के साथ पटाखे खरीदने पहुंच रहे हैं। वहीं युवाओं में फैंसी और बड़े पटाखों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पटाखों की बिक्री हो रीह है। लेकिन उम्मीद के अनुरुप बाजार में तेजी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि आज से बिक्री में तेजी आएगी। प्रशासन की ओर से बाजार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!