Uncategorized

गौ-तस्करी एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही:14 मवेशियों को मुक्त कराकर भेजा गया सुरक्षित गौशाला

मवेशियों को ओडिशा के कत्लखाने ले जाने का मामला उजागर,थाना बोराई पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में गौवंश की अवैध तस्करी, पशु क्रूरता एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बोराई पुलिस ने मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांककर ओडिशा ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 14 मवेशियों को मुक्त कराया। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत 50,000 रूपये है।
10 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोतिमडीह-लिखमा मुख्य मार्ग के पास से मवेशियों को अवैध रूप से ओडिशा की ओर ले जाया जा रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल संबंधित व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। सूचना मिलने पर थाना बोराई पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को मवेशियों सहित हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी अमरचंद नेताम, 45 वर्ष, निवासी आमगांव, थाना बोराई, जिला धमतरी ने मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए नवरंगपुर, ओडिशा स्थित कत्लखाने ले जाने की बात स्वीकार की। मवेशियों के परिवहन एवं खरीदी-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 14 मवेशी, जिनमें 11 गाय, 02 बैल एवं 01 बछिया शामिल हैं, जब्त किए। जब्त मवेशियों की कुल अनुमानित कीमत 50,000 रूपये आंकी गई है।
सभी मवेशियों का पशु चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के पश्चात उनके सुरक्षित रख-रखाव एवं देखभाल के लिए पंडरीपानी के गौशाला को सुपुर्दनामा पर सौंपा गया
मामले में थाना बोराई में अपराध क्रमांक 18/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!