आमा तालाब को रामसर साइट के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण

विधायक अजय चंद्राकर एवं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की सकारात्मक पहल से प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और आर्द्रभूमि विकास को मिलेगी नई दिशा
भखारा। धमतरी जिले के आमा तालाब को रामसर साइट के रूप में विकसित एवं नामांकित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। विधायक अजय चंद्राकर एवं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की सकारात्मक पहल पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण संस्थान, प्रयागराज एवं छत्तीसगढ़ वेटलैंड प्राधिकरण के अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीम ने आमा तालाब पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने तालाब की प्राकृतिक स्थिति, जैव विविधता, जलीय पारिस्थितिकी, प्रवासी पक्षियों के आगमन तथा उनके अनुकूल पर्यावास की संभावनाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद टीम द्वारा विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके आधार पर राज्य सरकार के माध्यम से संरक्षण एवं विकास संबंधी परियोजना केंद्र सरकार को भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य आमा तालाब को केवल जलस्रोत तक सीमित न रखते हुए जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और प्रवासी पक्षियों के महत्वपूर्ण आश्रय स्थल के रूप में विकसित करना है। रामसर साइट के रूप में पहचान मिलने से धमतरी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
*रामसर संरक्षण में छत्तीसगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धियां*
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ का कोपरा जलाशय प्रदेश का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 500 से अधिक वेटलैंड मित्र तैयार किए गए हैं, जो जनभागीदारी के माध्यम से आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं।
जैव विविधता एवं वेटलैंड संरक्षण को लेकर विधायकों के लिए नवा रायपुर स्थित वन मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की गई। वहीं, प्रदेश में 2.25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले 11,098 वेटलैंड का ग्राउंड ट्रुथिंग एवं सीमा निर्धारण किया गया है। इस कार्य में छत्तीसगढ़ ने देश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।
*वर्ष 2030 तक 20 रामसर स्थलों का लक्ष्य*
छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के अंतर्गत वर्ष 2030 तक प्रदेश की 20 आर्द्रभूमियों को रामसर स्थल के रूप में नामांकित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में कोपरा जलाशय के अलावा छिंदारी, पैलीमेटा एवं नीमगांव जलाशय सहित अन्य स्थलों के नामांकन की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
आमा तालाब को इस सूची में शामिल कराने की पहल से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और स्थानीय जैव विविधता को नई पहचान मिलने की संभावना है।
*जनप्रतिनिधियों ने जताई प्रसन्नता*
विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने कहा कि आमा तालाब का संरक्षण एवं इसे रामसर साइट के रूप में विकसित करने की पहल पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी सोच से क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास हो रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और समृद्ध जैव विविधता का लाभ मिलेगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पवारिया ने कहा कि आमा तालाब की प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय महत्ता को देखते हुए इसका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। विशेषज्ञों की टीम का निरीक्षण इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगर पंचायत द्वारा भी तालाब की स्वच्छता, संरक्षण एवं पर्यावरण अनुकूल विकास के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
*विशेषज्ञों की टीम रही उपस्थित*
निरीक्षण दल में टीम का नेतृत्व कर रहीं डॉ. विनय रंजन, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण संस्थान, प्रयागराज एवं बी. लक्ष्मणुडु, बीएसआई, प्रयागराज सहित छत्तीसगढ़ वेटलैंड प्राधिकरण की ओर से श्रीमती अनीता हरमुख तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आमा तालाब को रामसर साइट के रूप में पहचान दिलाने की यह पहल धमतरी जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकती है।