Uncategorized
सिहावा चौक व आसपास के फुटकर व्यवसायी चोरो से परेशान, सौंपा एसपी को ज्ञापन

धमतरी। सिहावा चौक व आसपास के क्षेत्र में फुटपाथ व सड़क किनारे व्यापार करने वाले दुकानदारों द्वारा इलाके में हो रही लगातार चोरी के वारदात पर चिंता जाहिर करते हुए एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। शिकायत में 23-24 अक्टूबर की दरम्यानी रात की घटना का भी जिक्र किया गया। जब अज्ञात चोरो ने एक ही रात में 4 दुकानो में चोरी की और एक दुकान को आग के हवाले कर दिया। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी लेकिन आज तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।