Uncategorized

पंच के सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी, नगदी व जेवरातों सहित लगभग 5 लाख की चोरी

कुरुद थानान्तर्गत ग्राम मरौद निवासी पंच सतीश साहू के घर भरी दोपहरी हुई चोरी


धमतरी। जिले में चोरो के हौसले काफी बुलंद हो चुके है। रात के अंधेरे व सूनेपन में चोरी की वारदातों के बाद अब दिनदहाड़े घर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कुरुद थानान्तर्गत ग्राम मरौद निवासी पंच सतीश साहू के घर भरी दोपहरी अज्ञात चोर पहुंचे और दीवाल फांदकर भीतर प्रवेश किया और घर में रखे हसिए से आलमारी की ताला तोड़कर 60 हजार नगद और करीब साढ़े 4 लाख के सोने चांदी के जेवरातों की चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय पंच सीतश साहू जो कि गांव गांव में मनिहारी समान बेचने का कार्य करता है वह संविधान दिवस मनाने पंचायत भवन गया हुआ था, बच्चें स्कूल गए थे, पत्नी में खेत में कार्य कर रही थी। घर पूरी तरह सूना था इसी का फायदा चोर ने उठाया। घटना के बाद जब पीडि़त परिवार ने पुलिस को सूचना दी तो भी लगभग ड़ेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु हुई। प्रारंभिक जांच में घर के आसपास नहर तक चोरो ने जगह-जगह खाली पर्स और जेवरात के डिब्बे फेंके थे। बाड़ी की ओर सिक्के बिखरे पड़े थे। घटना के बाद अब पुलिस जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!