Uncategorized

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत संविधान रक्षा रैली का आयोजन, धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी की रही सक्रिय भागीदारी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक अध्यक्षों, पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति किया आभार व्यक्त

संविधान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी रायपुर में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय ‘संविधान रक्षा रैली’ (संविधान रक्षा मार्च) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। जिला कांग्रेस कमेटी, धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे और रैली में शामिल हुए। कांग्रेसजनों ने हाथों में तिरंगा और पार्टी के ध्वज लेकर संवैधानिक मूल्यों, लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक अध्यक्षों, पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। और कहा कि धमतरी के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और एकजुटता ने इस अभियान को मजबूती प्रदान की है, और भविष्य में भी संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!