Uncategorized
रायुपर में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में कार्यकर्ता संग शामिल हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन
संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

धमतरी। राजधानी रायपुर में संविधान, लोकतंत्र एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ आयोजित संविधान रक्षा मार्च – वोट बचाओ, देश बचाओ में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने एनएसयूआई के साथियों के साथ सहभागिता की। इस दौरान संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की सुरक्षा के लिए हमारी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। वोट की ताकत और जनता के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और जनता के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने का हमारा संकल्प अटूट है।

