Uncategorized
सीबीएसई 12 वी बोर्ड मे वीर चोपड़ा ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर बढ़ाया परिवार व शहर का मान,दी जा रही बधाई

आज सीबीएसई 12 वी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. जिसमे धमतरी निवासी चोपड़ा परिवार के सुपुत्र ने उत्कृष्ठ अंक अर्जित कर परिवार व धमतरी वासियो का नाम रोशन किया है.
बता दे कि धमतरी रामबाग निवासी वीर चोपड़ा माता-पिता, प्रीति-गौतम चोपड़ा जो डीपीएस इंदौर मे सीबीएसई 12 वी बोर्ड के छात्र थे जिन्होंने 90 प्रतिशत अंक अर्जित किया है.वे पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा के भतीजे है. उनकी इस उपलब्धि पर समाज जनो व शहर वासियो द्वारा वीर व समस्त चोपड़ा परिवार को बधाई एवं शुभकामनायें दे रहे हैँ. बता दे कि वीर शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैँ पढ़ाई के साथ ही खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों मे भी उनकी रूचि रही है.
