Uncategorized

राज्य हज कमेटी की सीईओ बनी डॉ. खुशबू उस्मान मुस्लिम समाज ने किया उनके पिता का इस्तकबाल


धमतरी। धमतरी मुस्लिम समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। डॉ. खुशबू उस्मान को शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सी.ई.ओ.) नियुक्त किया है। वे हाजी मोहम्मद उमर उस्मान की बेटी हैं। धमतरी से पहली बार कोई इतने बड़े ओहदे पर पहुँचा है जिसके लिए मुस्लिम समाज की ओर से डॉ. खुशबू के वालिद मोहम्मद उमर उस्मान को जैनब पैलेस के मिटिंग हॉल में शुक्रवार शाम को सम्मान किया गया। डॉ. खुशबू को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाज की ओर से मुबारकबाद पेश की गई। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष शेख मोबिन, हनफिया मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अहमद रजा, मस्जिद गरीब नवाज कमेटी के अध्यक्ष राजू कुरैशी, दिलावर रोकडिय़ा, बशीर अहमद, मोहम्मद शाह अहमद, सैय्यद नवाब अली, अब्दुल सलाम खत्री, इकबाल बुरहान, शेख आजम, निसार खान, अब्दुल हकीम, इकबाल खोखर, हाजी अजमल खान, हाजी अमीन कुरैशी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!