Uncategorized

प्रभु श्री राम के जीवन के एक अंश का अनुकरण भवसागर से पार करा सकता है – कविता योगेश बाबर

ग्राम रांवा में रामधुनी प्रतियोगिता के अवसर पर शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य


धमतरी। ग्राम रांवा में समस्त ग्राम वासीयो के तत्वाधान में दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर कार्यक्रम में समापन अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित हुई अतिथि स्वागत सत्कार उपरांत उद्बोधन में श्रीमती बाबर ने उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम चंद्र जी भगवान का जीवन अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है उन्होंने अपने जीवन में सभी जीवों की के प्रति सेवा एवं दया का भाव प्रदर्शित किया एवं मर्यादा पूर्वक जीवन जीते हुए ही मानव समाज को शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया मनुष्य तन प्राप्त होने पर जीवन ऐसा जीना चाहिए की सदा परमार्थ एवं सेवा के रास्ते पर चलते हुए सभी जीवों के लिए कल्याण का कार्य करना चाहिए अच्छाई को हमेशा धारण करके बुराई को जड़ से नष्ट करना ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य होना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम का छ ग से विशेष नाता रहा है यहाँ उनका ननिहाल है तत्कालीन भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने राम वन पथ गमन तथा माता कौशल्या का मंदिर का निर्माण करवाया कार्यक्रम के इस अवसर पर सरपंच ज्ञानिक साहू शंकर लाल सिन्हा पूर्व जनपद सदस्य पुनराद ढीमर उपसरपंच नामदेव राय कृपा राम सिंन्हा लालचंद साहू डालेश्वर साहू प्रभु राम सिंह जीवराज साहू लखन लाल साहू एवम् आयोजन समिति के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!