Uncategorized

जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को कराया गया न्योता भोज


धमतरी। जोधापुर स्थित माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के सभी बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंशु सिंह एवं श्रीमती नूतन गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की उपस्थिति में अंशु सिंह के नाम से केक काटकर की गई। इसके पश्चात बच्चों ने जन्मदिन का गीत गाया और सभी बच्चों को क्रमश: बैठाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। इस अवसर पर बच्चों को केक, समोसा, मिक्सचर, चॉकलेट एवं एक-एक उपहार प्रदान किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ इस आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्य नितेश सिन्हा, याशिका सिन्हा, अंशू सिन्हा, मयंक सिन्हा, भावेश सिन्हा, तनुज गुप्ता, नूतन गुप्ता, सार्थक सिन्हा बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करने और उन्हें भोजन एवं उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का यह प्रयास सभी के लिए आनंददायक और यादगार रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!