Uncategorized

नवनिर्वाचित कांकेर सासंद भोजराज नाग का हुआ स्वागत

धमतरी। कांकेर सासंद भोजराज नाग के बेलरगांव आगमन पर बस स्टेंड में भाजपाईयों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मोदी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। हर गांव में विकास के लक्ष्य को लेकर मोदी जी संकल्पित हैं नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। आने वाले स्थानीय चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है। भोजराज नाग ने बताया कि नरेन्द्र मोदी गांव, गरीब, किसान, महिला और नौजवानों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। गरीबों के लिए आवास, घर घर नल में शुद्ध पानी, हर घर में बिजली, सड़क, पुल पुलिया, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ उठा रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, विधानसभा संयोजक नागेन्द्र शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने भी अपनी बात रखी। समारोह में मुख्य रूप से हलधर साहु, कमल डागा, मनोहर मानिकपुरी, मोहन पुजारी, शेखर आडील, अमरसिंह पटेल, राकेश चौबे, निखिल साहू, हिदय साहू, हुमिंत लिमजा, उमेंद्र दीवान, मौर्यध्वज सेन, उमेश साहु, लिलेश प्रजापति, सत्यवंती नेताम, सीमा देवांगन, लक्ष्मी ठाकरे, दीपक साहू, महेंद्र साहू, खेमन साहु, भुवनदास मानिकपुरी, कमल सेन, निखिल सेनपाल, कैशांत गुप्ता, अमरचंद साहु, बिजजु साहू, केशर यादव, केशव विश्वकर्मा, गिरधारी देवांगन, गैंदालाल साहु, जीवन पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!