Uncategorized

भाजपा सरकार ने अल्प समय में वादा निभाकर सुशासन लाने का अद्भुत प्रयास किया है – भानू चन्द्राकर

गांव चलो घर चलो अभियान के अंतिम दिन सिवनीकला में हुई बैठक

मूलचंद सिन्हा
कुरुद. गांव चलो घर चलो अभियान के तीसरे और अंतिम दिन ग्राम सिवनीकला मे स्कूल संचालकों, शिक्षकों एवं भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ बैठक कर भानु चन्द्राकर, भाजपा जि़ला संयोजक गाँव चलो घर चलो अभियान धमतरी, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भाजपा सरकार के उपलब्धियों को लेकर चर्चा की गई।

भानू चन्द्राकर ने कहा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के गारंटी मे छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार ने अल्प समय में वादा निभाकर छत्तीसगढ मे सुशासन लाने का अद्भुत प्रयास किया है। इसी तरह केन्द्र के मोदी सरकार ने लगातार 10 वर्षों से राष्ट्रवाद को विश्व पटल मे देश को आगे बढ़ाने जैसे विभिन्न उपलब्धियों को लेकर गाँव मे स्कूल संचालक, शिक्षकों और महिला मोर्चा के माता बहनों से मिलकर चर्चा किया और मोदी जी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

भानु चन्द्राकर ने भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ से महाभियान 11 फऱवरी तक दीनदयाल उपाध्याय जयंती से जुड़कर भाजपा के मोदी सरकार और विष्णुदेव सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकसित भारत के कल्पना को साकार करने जन-जन पहुंचाने की अपील की। इस दौरान टिकेश्वर चन्द्राकर, सुशील साहू, कपिल पटेल, केवल चन्द्राकर, खिलावन, सुरेश तारक, टेकराम साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!