Uncategorized

कार्यकर्ताओं में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उत्साह, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा से मुलाकात कर रहे दावेदार

कल रेस्ट हाउस में दिन भर कार्यकर्ता करते रहे श्री रोहरा से मुलाकात, 40 वार्डो के 200 से अधिक दावेदारों ने किया भेंट

जिला सहित प्रदेश की राजनीति में श्री रोहरा निभा रहे बड़ी जिम्मेदारी, टिकट वितरण में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया के बाद चुनावी गतिविधियां तेज हो गई है। कार्यकर्ता चुनाव लडऩे दावेदार के रुप में सामने आ रहे है। ऐसे में कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा से भेंट मुलाकात कर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से दावेदारी कर रहे है। बता दे कि प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा धमतरी के साथ ही प्रदेश भी संगठन के कार्यो में जुटे रहते है। उन्हें प्रदेश भाजपा द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बाउजूद इसके धमतरी में भी पर्याप्त समय देते है। इसी कड़ी में कल श्री रोहरा रेस्ट हाउस में पूरे दिन कार्यकर्ताओं व दावेदारों से मिलते रहे। श्री रोहरा ने बताया कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं मे काफी उत्साह है सभी वर्ग के कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक सक्रिय है। विशेषकर युवा, महिला कार्यकर्ता भी चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। कार्यकर्ता पार्षद व महापौर बन विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाह रहे है। समाज व देश सेवा करने भाजपा कार्यकर्ता आगे रहे है। अब तक उनसे निगम अन्तर्गत 40 वार्डो से 200 से अधिक दावेदारों ने मुलाकात किया है। वार्डो में भाजपा पर्यवेक्षक पहुंच रहे है। वहां भी दावेदार दावेदारी प्रस्तुत कर रहे है। जनता व कार्यकर्ताओं का विश्वास विष्णुदेव साय सरकार व भाजपा के नीतियों पर है। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा जिले व प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते है। ऐसे में कार्यकर्ता व दावेदार टिकट पाने श्री रोहरा ने भेंट मुलाकात कर रहे है। चर्चा है कि श्री रोहरा की टिकट वितरण में महत्वपूर्ण हो सकती है। ऐसे में कार्यकर्ता पर्यवेक्षक के नियमानुसार आवेदन देने के पश्चात श्री रोहरा से मुलाकात कर अपने पक्ष में स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रहे है। बता दे कि भाजपा से प्रत्येक वार्ड में पार्षद पद के लिए एवं महापौर पद के लिए कई दावेदार सामने आ रहे है। जिस पर श्री रोहरा ने कहा कि दावेदार भले ही कई हो सकते है लेकिन पद के लिए पार्टी से एक ही उम्मीद हो सकता है। ऐसे में पार्टी जिसे भी टिकट देती है उसे जीताने प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य करेंगे। और केन्द्र की नेरन्द्र मोदी राज्य की विष्णुदेव साय वाली डबल इंजन सरकार में धमतरी नगर निगम का तीसरा इंजन जोड़कर शहर विकास में तेजी लाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!