Uncategorized

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन एवं विलोपन के लिए 11 दिसंबर तक चलेगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान

01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का हो रहा पुनरीक्षण
नागरिकों से नाम एवं विवरण की जांच कर आवश्यक सुधार कराने की अपील

धमतरी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला धमतरी द्वारा जारी पत्र के अनुसार 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं अभिहित अधिकारियों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोडऩे, अपात्र नामों को विलोपित करने तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम एवं अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन करने की कार्यवाही की जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार नगर पालिक निगम धमतरी सहित जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों को इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा नगरीय क्षेत्र के नागरिकों को मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!