Uncategorized

सेवा , संस्कार , समाजिक सरोकार के पर्याय के रूप में अजय चंद्राकर का जन्मदिन बन गया यादगार

दक्षिणमुखी हनुमान जी की पूजा अर्चना कर महाप्रसादी महाभंण्डारा के साथ, वृक्षों और गमले का हुआ वितरण

विजय मोटवानी ने कहा हमारे जिले की विशिष्ट पहचान है अजय चंद्राकर, सार्वजनिक जीवन में युवाओं के लिए रोल मॉडल है उनकी जीवंत सक्रिय कार्यशैली

धमतरी- अजय चंद्राकर के जन्मदिवस को शहर में आम जनमानस से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी सहित निगम के सभी भाजपाई पार्षदों के द्वारा किया गया, जिसमें सुबह पुराना बस स्टैंड स्थित सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ के साथ करते हुए श्री चंद्राकर के सुखी समृद्धिशाली एवं शतायु जीवन की कामना एवं प्रार्थना की गई।इस पूरे आयोजन के नेतृत्वकर्ता विजय मोटवानी ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह दिवस हम सबके लिए इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है कि हमारे धमतरी जिले को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान अपने जीवन एवं सकरी कार्यशैली के कारण दिलाने वाले हमारे वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर का जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर आयोजित करने का हम सब ने पवित्र प्रयास किया है यह उनके द्वारा जन सेवा के पर्याय के रूप में हम सब का जो सतत् मार्गदर्शन करने के प्रति कृतज्ञता एवं समर्पण का भाव है। और यही राजनीति के क्षेत्र में सार्वजनिक जीवन जीने वाले युवाओं के लिए रोल मॉडल प्रस्तुत करता है।इसके पश्चात पर्यावरण संतुलन के दृष्टिकोण से वृक्षों का वृहद वितरण स्टाल लगाकर प्रारंभ हुआ, जिसमें फलदार वृक्षों के साथ ही साथ घरों में भी एक पेड़ मां के नाम का संदेश देते हुए आकर्षक गमले के साथ फूलदार पौधों को जन्मदिन के उपहार एवं पुनित प्रतीक के रूप में आने जाने वाले राहगीरों और आगन्तुक अतिथियों को भी प्रदान किए गए। वही मंदिर स्थल पर आध्यात्मिक परंपरागत मान्यताओं का निर्वाह करते हुए ताम्रपत्र में प्रसादी को श्रद्धालुओं तथा भक्तों ने पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हुए श्री चंद्राकर के दीर्घायु होने के लिए हनुमान जी से प्रार्थना की, तत्पश्चाचात अमर टॉकीज परिसर में हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए भोजन महाप्रसादी भंडारे में स्वादिष्ट भोजन के साथ ही अनेक व्यंजनों को ग्रहण करते हुए सभी ने दिल से दुआ और आशीर्वाद दी, जो प्रसादी ग्रहण करने का क्रम देर शाम तक चलता रहा। इसी स्थल पर स्वास्थ्यगत सुविधा प्रदान करने की दृष्टिकोण से चलित स्वास्थ्य यूनिट की भी उपलब्धता रही।इस विशेष अवसर पर जीवन के विशिष्ट क्षणों की सार्थकता को सिद्ध करने के लिए जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक रूप से प्रोत्साहित करने के लिए काफी, किताब ,पेंसिल सहित विभिन्न अध्ययन की सामग्रियों को भी उपलब्ध कराई गई।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद पंडित प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश शर्मा नगर निगम पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा पार्वती वाधवानी प्रकाश गोलछा चेतन हिंदूजा सभापति कौशल्या देवांगन दायराम साहू कृष्ण कुमार गुप्ता बिथिका विश्वास विजय साहू कल्पना रणसिह चंद्रकला पटेल गायत्री सोनी योगेश रायचुरा लक्की डागा नरेंद्र रोहरा अज्जू देशलहरे निलेश लूनिया अखिलेश सोनकर हेमंत बंजारे कुलेश सोनी पिन्टू यादव मेघराज ठाकुर हिमानी साहू भारती साहू गोपाल साहू अनीता अग्रवाल नम्रता पवार श्यामलाल नेताम ईश्वर सोनकर संतोष सोनकर संजय देवांगन शैलेंद्र रजक विभा चंद्राकर कुशल लोढ़ा सतीश पवार राकेश चंदवानी कोमल सार्वा महेंद्र खंडेलवाल आशा लोधी गजेंद्र कवर तल्लन पुरी गोस्वामी चंद्रभागा साहू भागवत साहू विकास शर्मा दौलत वाधवानी प्राची सोनी रिकी गंगवानी देवेश अग्रवाल पप्पू सोनी रुक्मणी सोनकर गौरव मगर महेश साहू सुनील साहू रेश्मा शेख कविन्द्र जैन भारती खंडेलवाल
शामिल रहे।

एक पेड़ मां के नाम थीम से सधा कुम्हारों का पंरपरागत व्यवसाय

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के हृदय स्थल में पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रवासियों से किए गए आह्वान के थीम एक पेड़ मां के नाम को जन्म दिवस के से जोड़ते हुए आयोजक निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी की संवेदनशीलता भावनाओं से झलकी जब उन्होंने शहर के कुम्हार पारा में जाकर वहां के सभी घरों में संपर्क करते हुए सब के गमले को खरीद कर आकर्षक रूप से सजाते हुए उसमें पौधे लगाकर वितरित करने का माध्यम बनते हुए कुमार समाज के परंपरागत व्यवसाय मिट्टी के विभिन्न सामग्रियों के निर्माण को प्रोत्साहित करते हुए समाज के सभी जिम्मेदार लोगों से आग्रह पूर्वक अपनी सोच से वाकिफ की पढ़ाई की हम ऐसे परंपरागत व्यवसाय करने वाले हमारे अभिन्न अंग को आर्थिक रूप से समृद्ध करते हुए इन छोटे-छोटे व्यवसाय से देश के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहभागी बन सकते हैं।

ताम्रपात्र में बूंदी प्रसादी वितरण से छलका भक्तिमय सनातनी संस्कार

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना के पश्चात भगवान को भोग लगाकर अर्पित किए गए बूंदी के प्रसाद को जब ताम्रपात्र में, जन्मदिन आयोजन समिति से जुड़े हुए तथा मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने लोगों को भक्तिभाव से वितरित करना शुभारंभ किया तो श्रद्धालुओं तथा भक्तों का शास्त्रों में दी गई पुरातन काली मान्यता एवं संस्कार झलक उठा तथा उपस्थित सभी लोगों को ऐसे पवित्र कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए समाज के लिए धार्मिक धरातल पर एक अनुकरणीय पवित्र एवं आस्थागत कदम बताया।

शिक्षा से जोड़ने कापी किताब एवं बच्चों को उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री

समाज की जरूरतमंद बच्चों शिक्षा से वंचित न हो और उन्हें शैक्षणिक कार्य को संपन्न करने के लिए कोई प्रकार की बढ़ाना है इसके लिए विजय मोटवानी द्वारा बच्चों को काफी किताबें तथा अन्य शैक्षणिक समृद्धि उपलब्ध कराते हुए आगामी शिक्षण सत्र के लिए शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वास्त किया।

महाप्रसादी भंडारे ग्रहण करने के लिए उमड़ा लोगों का शैलाब

पुराना अमर टॉकीज परिसर में विशाल महाप्रसादी भंडारे को ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही प्रारंभ हो गई थी जहां पर आने वाले प्रत्येक लोगों को पूरी आदर व सम्मान के साथ बैठ कर भोजन प्रसादी परसते हुए सबको तृप्ति व संतुष्ट करने का पूरा प्रयास किया गया जन्मदिन के सार्थक अवसर की इस आयोजन को सभी की सराहना प्राप्त हुआ दुआ, आशीर्वाद देते भंडारा पंडाल से लोगों को निकलते देखा गया.

रक्तदान के साथ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की रही सुलभ सुविधा

स्वास्थ्य के क्षेत्र में युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने हेतु जन्म दिवस के इस अवसर को इस क्षेत्र से भी जोड़ा गया इसके साथ ही भंडारा स्थल पर समाज के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्यगत सुविधा प्रदान करने की दृष्टिकोण से प्राथमिक उपचार सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई जिसका लाभ लोगों ने उठाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!