पहली बारिश में ही निगम की खुली पोल, पार्षद सुमन मेश्राम ने नालो का निरीक्षण कर निगम को दिखाया आईना
कहा निगम की लापरवाही और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता का खामियाजा जनता भुगत रही है

धमतरी- पहली बारिश ने नगर निगम की बरसात पूर्व तैयारी के दावों की पोल खोल दी। शहर के बड़े नाले जलकुंभी और कचरे से पटे पड़े हैं, जिससे जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है।
डाक बंगला वार्ड की पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने वार्डवासियों की शिकायत पर के सोरिद, जोधापुर , डाकबंगला वार्ड क्षेत्र अम्बेडकर चौक नाला,सोरिद नाला,डिपोपारा नाला के जलभराव वाले इलाके का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया।
सुमन मेश्राम ने आरोप लगाया कि पहली बारिश में ही निगम की नालों की सफाई के दावे खोखले साबित हुई शहर के जलभराव क्षेत्रों में सफाई व्यस्था ठीक नहीं होने के कारण नाले का गंदा पानी सड़कों में घरों में घुस गया ,निगम की लापरवाही और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता का खामियाजा जनता भुगत रही है। अगर समय रहते गंभीरता से नाला सफाई की जाती तो आज यह हालात न होते। उन्होंने बताया कि शहर के आमापारा, पीड़ी नाला,शिव चौक,देवश्री टॉकीज सहित विभिन्न क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति आ गई शहर के बड़े नाले जिससे बारिश के पानी की निकासी निर्भर है, शहर का पानी अंबेडकर चौक चटर्जी हॉस्पिटल होते हुए सोरिद नाला से गुजर कर जाता है । नाला में जलकुंभी जमी होने से ,और नालों का सफाई ठीक से न होने के कारण पानी की निकासी रुक गई और पहली बारिश में ही सड़कों-घरों में पानी भर गया। मानसून की ये पहली बारिश केवल पानी ही नहीं लाई बल्कि ,शहर की अधूरी तैयारियों और पुराने सवालों को भी सतह पर ले आई है । अभी तो बरसात की शुरुआत है अगर यही हालात रहे तो आने वाले समय में जनता को और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ।