Uncategorized

विधायक ओंकार साहू नें आमदी के निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन का किया निरीक्षण

गुणवत्ताहीन निर्माण पर सुधार के दिये निर्देश


धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू नें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के तात्कालिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वीकृत आमदी में निर्माणाधीन नवीन महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में हो रहे गुणवत्ताहीन कार्यों को चिन्हित कर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनमें सुधार करनें के लिये इंजीनियर को निर्देशित किया साथ में शेष बचे काम को एक माह के अंदर पूरा करने के लिये कहा । ताकि जुलाई के पूर्व इस भवन को कॉलेज प्रशासन को सौंपा जा सके। वर्तमान में कॉलेज संचालित हाई स्कूल भवन में जगह कमी हैं क्योंकि हाई स्कूल के विद्यार्थियों के साथ – साथ आत्मानन्द स्कूल के बच्चों को भी इसी भवन में दो अलग अलग शिप्ट में पढ़ाई करायी जाती हैं इस कारण विधायक और कॉलेज प्रशासन द्वारा जल्द भवन की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा हैं , ताकि नवीन महाविद्यालय भवन में कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके । साथ में विधायक नें आवश्यक सुविधाएं बच्चों के आने – जाने के लिये रास्ता , खेल के मैदान , पार्किंग , पुस्तकालय के लिये भी जगह का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ एमन साहू विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत आमदी , ऋषभ ठाकुर नेता प्रतिपक्ष , ललिता पटेल पार्षद , पारसमणी साहू पार्षद , चितेंद्र साहू पार्षद , इंजिनियर उपस्थित रहें ।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!