Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर खूबलाल ध्रुव ने रखा डूबान की जन समस्याओं को

नेताओं व ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री को दिया डूबान आने का आमंत्रण


धमतरी। गंगरेल डूबान क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश मंत्री भाजपा अजजा मोर्चा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट की। इस दौरान गंगरेल डुबान के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। जिनमें सड़क, पुल, पुलिया और वन अधिकार प्रमाण पत्र, व्यस्थापन के संबंध में स्थानीय समस्याएं बताई गईं। नए निर्माण और विकास कार्यों की सौगात के लिए आवेदन दिया गया। ग्राम कोड़ेगाव रैयत में जल्द मोबाईल टावर लगाने, मोंगरागहन से कोड़ेगाव बी टूटे पुल मार्ग को नया बनाने की मांग की गई। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डुबान की जन समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी और रुके हुए कार्य पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पूरे डुबान वासियों के साथ है। इस दौरान मुख्यमंत्री को डुबान आने का न्योता दिया गया। जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया। इस दौरान धमतरी जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, सरपंच जितेंद्र सिन्हा, पुराना ध्रुव, भाजपा मंडल महामंत्री अहमद अली, सरपंच शैलेन्द्र नाग, सरपंच रमेश निषाद सहित भाजपा के वरिष्ठ ग्रामीण जन और नेता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!