Uncategorized

नव नियुक्त तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने किया पदभार ग्रहण


कुरुद. छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने रायपुर के साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पंचलाल साहू, आईटी युवा प्रकोष्ठ के द्वारिका सनकटार साहू आदि उपस्थित थे। प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष मालक राम साहू भी शपथ समारोह में शामिल होकर जितेंद्र साहू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जितेंद्र साहू के अध्यक्ष बनने से तेलघानी विकास बोर्ड में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है, जिससे समाज के उत्थान और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने की नई आशाएं उत्पन्न हुई हैं। मालक साहू ने एकता, परिश्रम और सामाजिक विकास के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!