गांव बसने के बाद जोगीडीह में पहली बार भव्य रामायण कथा का होगा आयोजन
ग्रामीणों के साथ किले के श्री राम मंदिर में दिग्विजय सिंह कृदत ने की बैठक

धमतरी। गंगरेल डुबान के विस्थापित ग्राम जोगीडीह बसने के बाद पहली बार ग्रामीणों द्वारा तीन दिवसीय भव्य रामायण कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।इस आयोजन में किसान नेता एवं समाजसेवी दिग्विजय सिंह कृदत की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। श्री कृदत ने धार्मिक आयोजन के लिए मदद का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है। किले के श्री राम मंदिर में ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में उन्होंने आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की ।ग्राम जोगीडीह के ग्राम प्रमुखों और दिग्विजय सिंह के बीच हुई बैठक में यह भी चिंतन किया गया कि आज ग्रामीण युवा पीढ़ी नशे की लत में घिरते जा रहे हैं इसलिए धार्मिक आयोजन का होना बहुत ही जरूरी है । ताकि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से युवा ज्यादा से ज्यादा जुड़ सके और नशे से दूर रहे बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम जोगीडीह में आगे भी धार्मिक कार्यक्रम इस तरह के होते रहेंगे ।बैठक में ग्राम प्रमुख शिवराम, नरेंद्र ध्रुव सुकेश साहू हरिराम ध्रुव मोहनलाल ध्रुव गंगाराम प्रेमलाल मंडावी हिंन्छाराम नेताम मोतीराम ध्रुव ,प्रीत राम निषाद मौजूद रहे।