Uncategorized

भखारा पुलिस ने दो सटोरियों पर कार्यवाही,2680 रूपये नगद जप्त

ग्राम कुर्रा शराब भट्टी के पास मुखबिर से सूचना मिला कि संजय कुमार उर्फ संजू देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन एवं हेमन्त कुमार निषाद पिता अशोक कुमार निषाद,ग्राम कुर्रा द्वारा खोटला खेल मैदान के पास अवैध रूप से लोगों का हारजीत का बाजी लगवाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलवा रहा है की सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही कर दोनों के कब्जे से दो लाइनिंग दार कागज में सट्टा पट्टी, दो नग विवों कंपनी का मोबाईल, दो नग नीला डाट पेन एवं नगदी रकम 2680 रूपये कुल जुमला 18,680 रूपये जब्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 6 (क) छ०ग० जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय कुरूद पेश किया गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अश्वनी बंजारे,दिनेश तुरकाने,आर.कुलदीप राजपूत, साजिद अली,अंकुश नंदा, गोपाल साहू, एवं खुमान साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!