Uncategorized

आंगनबाड़ी केंद्र भोयना में आंगन मिलन सेवा, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सुपोषण के प्रति किया जागरूक – मोनिका देवांगन

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भोयना में आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत की सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखभाल और पोषण का केंद्र नहीं, बल्कि माताओं, बच्चों और परिवारों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। शासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सुपोषित बच्चे, स्वस्थ माताएं और सशक्त महिलाएं ही मजबूत परिवार एवं विकसित समाज की नींव हैं।
उन्होंने महिलाओं एवं ग्रामीणजनों से विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कार पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों द्वारा गांव में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों का निर्धारित समय पर टीकाकरण कराने, नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। एएनएम ने बताया कि बच्चों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आवश्यक टीके लगवाना उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में समय पर स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर अन्नप्राशन, शाला प्रवेश, स्वस्थ बच्चा सम्मान, महतारी शक्ति सम्मान के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एवं मितानिनों का सम्मान किया गया।
आंगन मिलन उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन, मेहंदी प्रतियोगिता, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, न्योता भोज तथा हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सरपंच पारधी ध्रुव पंच सुलोचना देवांगन, लक्ष्मीबाई सुमित्रा ध्रुव , एएनएम कुमारी नेताम, सुपरवाइजर टिंकी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानिनों की एमटी मैडम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!