दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर हेमराज सोनी के नेतृत्व में सौजन्य भेंट कर दी गई बधाई

धमतरी। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री का नवीन दायित्व सौंपे जाने पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में हर्ष का वातावरण है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बस्तर संभाग प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा हेमराज सोनी, धमतरी जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुबोध राठी ने उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हेमराज सोनी ने कहा कि, ललित चंद्राकर का राष्ट्रीय महामंत्री बनना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह पिछड़ा वर्ग समाज के कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होगा। महेन्द्र पंडित एवं सुबोध राठी ने भी श्री चंद्राकर को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
