Uncategorized

कार की ठोकर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर


धमतरी। धमतरी मार्ग पर कुरमातराई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार की पीछे से जोरदार ठोकर लगने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक ग्राम कोसमर्रा से धमतरी किसी कार्य से आए थे और वापस अपने गांव कोसमर्रा लौट रहे थे। इसी दौरान कुरमातराई के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ सेवा संस्था के शिवा प्रधान एवं अमन साहू तत्काल मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!