साहू समाज का हुआ कबीर स्मृति महोत्सव कार्यक्रम में सम्मान

धमतरी। सदगुरु कबीर महोत्सव आयोजन समिति धमतरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम परख के अतिथि टंकराम वर्मा कैबिनेट मंत्री छ.ग. शासन एवं प्रभारी मंत्री धमतरी जिला,छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रुपनारायण सिन्हा, धमतरी नगर निगम महापौर रामू रोहरा,राष्ट्रीय संत गुरुभूषण साहेब जी के साथ अन्य अतिथियों के करकमलों से कैरियर गाइडेंस, रक्तदान शिविर एवं सामाजिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजन हेतु साहू समाज का प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया Ó साहू समाज के प्रतिनिधि रूप में अवनेंद्र साहू जिलाध्यक्ष,लीलाराम साहू जिलासचिव,पवन गजपाल युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री,उपेंद्र साहू युवा प्रकोष्ठ जिला संगठन सचिव मीडिया प्रभारी,गजानंद साहू छ.ग.प्रदेश न्याय प्रकोष्ठ सदस्य, गणेश प्रसाद साहू,छ.ग.प्रदेश अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष एवं भोलाराम साहू ने सम्मान को प्राप्त किया.

